*_52 खूंखार माओवादियों ने किया बीजापुर में सरेंडर, आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों पर था 1 करोड़ 41 लाख का इनाम_*
- Jan 15
- 3 min read
*_52 खूंखार माओवादियों ने किया बीजापुर में सरेंडर, आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों पर था 1 करोड़ 41 लाख का इनाम_*
*बीजापुर:* 52 हार्डकोर माओवादियों ने आज पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. सरेंडर करने वाले नक्सलियों पर कुल 1 करोड़ 41 लाख का इनाम घोषित था. सरेंडर करने वाले सभी नक्सली साउथ सब जोनल ब्यूरो से जुड़े थे. शासन की नई पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर सभी ने हथियार डाले हैं. सरेंडर करने वालों में DKSZC के अलावा AOB डिवीजन और भैरमगढ़ एरिया कमेटी के माओवादी भी शामिल हैं. सरेंडर करने वाले माओवादियों का कहना है कि वो नक्सली हिंसा से तंग आ चुके हैं. आगे का जीवन समाज की मुख्यधारा से जुड़कर परिवार के साथ बिताना चाहते हैं.
*52 खूंखार माओवादियों ने किया सरेंडर*
बीजापुर में इस साल का ये ये सबसे बड़ा नक्सली सरेंडर है. पुलिस इसे बड़ी सफलता के तौर पर देख रही है. बीजापुर जिले में 1 जनवरी 2024 से लेकर अबतक कुल 824 माओवादी हथियार डाल चुके हैं. जबकि 1126 माओवादी गिरफ्तार किए जा चुके हैं. 2024 से लेकर अबतक 223 नक्सली अलग अलग मुठभेड़ों में ढेर किए गए हैं.
*पूना मारगेम योजना के तहत समाज की मुख्यधारा से जुड़े नक्सली*
बीजापुर एसपी ने बताया कि राज्य शासन की व्यापक नक्सल उन्मूलन नीति और शांति, संवाद एवं विकास पर आधारित सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप आज 52 माओवादी कैडरों ने हिंसा का मार्ग त्यागकर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है. सरेंडर करने वाले माओवादियों पर 1 करोड़ 41 लाख का इनाम घोषित था. सरेंडर करने वालों में 21 महिला माओवादी और 31 पुरूष माओवादी शामिल हैं. सभी भारत के संविधान और कानून व्यवस्था पर भरोसा जताया है.
माओवादी भ्रामक और हिंसक विचारधाराओं को त्यागकर निर्भय होकर समाज की मुख्यधारा में लौटें। शासन की ‘पूना मारगेम’ नीति उनके भविष्य को सुरक्षित, सम्मानजनक और स्वावलंबी बनाने के लिए हर संभव सुविधा प्रदान कर रही है: डॉ. जितेंद्र कुमार यादव, बीजापुर पुलिस अधीक्षक
*सरेंडर करने वाले माओवादियों के पद और उनकी संख्या*
डीवीसीएम - 1
कंपनी न.7 - 2 सदस्य
पीपीसीएम -3
एसीएम - 10
डिवीजन एवं ब्यूरो पार्टी सदस्य - 8
प्लाटून एवं एरिया कमेटी पार्टी सदस्य - 9
मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर - 3
मिलिशिया प्लाटून डिप्टी कमाण्डर - 1
मिलिशिया प्लाटून सदस्य - 3
पीएलजीए सदस्य - 1
अलग-अलग आरपीसी के सीएनएम/DAKMS/जनताना सरकार अध्यक्ष के 11 सदस्य
*बीजापुर एसपी ने दी जानकारी*
बीजापुर एसपी ने बताया, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, पुलिस महानिरीक्षक केरिपु, उप पुलिस महानिरीक्षक केरिपु ऑप्स बीजापुर सेक्टर के मार्ग दर्शन व पुलिस अधीक्षक बीजापुर के निर्देशन में जिले में चलाये जा रहे माओवादी उन्मूलन अभियान के तहत डीआरजी, बस्तर फाइटर, एसटीएफ, कोबरा और केरिपु बल के द्वारा किये जा रहे संयुक्त प्रयासो से तथा लगातार सफलता हासिल की जा रही है.
शासन की पुनर्वास एवं आत्मसर्पण नीति साथ ही छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाये जा रहे नियद नेल्ला नार योजना से प्रभावित होकर नक्सली हथियार डाल रहे हैं.
*सरेंडर माओवादियों के नाम, उम्र और इनाम राशि*
लक्खू कारम उर्फ अनिल, उम्र 34 वर्ष, जाति मुरिया साकिन, एड़समेटा, गायतापारा, थाना गंगालूर, जिला बीजापुर,पद - माड़ डीविजन डीव्हीसीएम, घोषित इनामी राशि 8 लाख.
लक्ष्मी माड़वी उर्फ रत्ना, उम्र 28 वर्ष, जाति मुरिया साकिन, पोटेनार, कुडूडपारा, थाना जांगला, जिला बीजापुर, पद -कंपनी न0 07 पीपीसीएम, घोषित इनामी राशि 8 लाख.
चिन्नी सोढी उर्फ शांति,उम्र 28 वर्ष, जाति मुरिया साकिन, कमलापुर पाउरगुड़ा, थाना उसूर, जिला बीजापु,पद-कंपनी न0 07 पीपीसीएम, घोषित इनामी राशि 8 लाख.
भीमा कारम, उम्र 28 वर्ष, जाति मुरिया साकिन, अण्ड्री पटेलपारा, थाना गंगालूर, जिला बीजापुर,पद-पश्चिम बस्तर डिवीजन पीपीसीएम,घोषित इनाम राशि 5 लाख.
विष्णु मण्डावी उर्फ किरण उर्फ मोती, उम्र 26 वर्ष, जाति मुरिया साकिन, फरसनार पटेलपारा, थाना बेदरे, जिला बीजापुर,पद ओडिशा राज्य स्टेट कमेटी पीपीसीएम, घोषित इनाम 5 लाख.
मोती कोरसा, उम्र 30 वर्ष, जाति मुरिया साकिन, मनकेली पटेलपारा, थाना बीजापुर, जिला बीजापुर,पद एओबी अन्तर्गत पीपीसीएम, घोषित इनाम राशि 5 लाख.
हुंगी कारम उर्फ अंजली, उम्र 25 वर्ष, जाति मुरिया साकिन, एड़समेटा गायतापारा, थाना गंगालूर, जिला बीजापुर,पद माड़ डीविजन सदस्य (एसीएम), घोषित इनाम 5 लाख.
आयतू हपका,उम्र 45 वर्ष, जाति मुरिया साकिन, हल्लूर पटेलपारा, थाना मिरतुर, जिला बीजापुर,पद पश्चिम बस्तर डिवीजन सदस्य(एसीएम), घोषित इनाम राशि 5 लाख.
कमला भोगाम, उम्र 35 वर्ष, जाति मुरिया साकिन, भोगामगुड़ा नयापारा, थाना गंगालूर, जिला बीजापुर,पद गंगालूर एरिया कमेटी सदस्य(एसीएम), घोषित इनाम पांच लाख.
ललिता मुचाकी,उम्र 32 वर्ष, जाति मुरिया साकिन, गोरना पुजारीपारा, थाना बीजापुर, जिला बीजापुर, पद नेशनल पार्क एरिया कमेटी सदस्य(एसीएम), घोषित इनामी राशि 5 लाख.
गौरी कुडि़यम उर्फ गीता उर्फ अन्नू, उम्र 30 वर्ष, जाति मुरिया साकिन, तुमीरगुड़ा नयापारा, थाना मद्देड़, जिला बीजापुर,पद भैरमगढ़ एरिया कमेटी सदस्य(एसीएम), घोषित इनाम 5 लाख.
बोदी हेमला उर्फ अनुशा,उम्र 30 वर्ष, जाति मुरिया साकिन, सावनार स्कूलपारा, थाना गंगालूर, जिला बीजापुर,पद कोंटा एरिया कमेटी सदस्य (एसीएम), घोषित ईनाम 5 लाख.
बाबू अंगनपल्ली उर्फ अनिल, उम्र 30 वर्ष, जाति मुरिया साकिन, तमलापल्ली स्कूलपारा, थाना मद्देड़, जिला बीजापुर,पद मद्देड़ एरिया कमेटी सदस्य(एसीएम), घोषित इनाम 5 लाख.


Comments