
Copy of *BMC Exit Poll : बीएमसी में बन सकती है भाजपा सरकार, 151 सीटों का अनुमान।*
- Jan 16
- 2 min read
देश में सबसे अमीर नगर निकाय बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) सहित 29 महानगरपालिकाओं के लिए गुरुवार शाम 5:30 बजे मतदान संपन्न हो गया। अब शुक्रवार को नतीजों का इंतजार है। शुक्रवार सुबह वोटिंग शुरू होगी और शाम तक स्थिति साफ हो सकती है। उससे पहले, वोटिंग के बाद सामने आए एग्जिट पोल के आंकड़ों में बीएमसी में भाजपा और शिवसेना (एकनाथ शिंदे) गठबंधन वाली सरकार बनती दिख रही है।
एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार, मुंबई के बीएमसी चुनाव में भाजपा गठबंधन की सरकार बन सकती है।
भाजपा गठबंधन को 131-151 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि ठाकरे बंधुओं की शिवेसना और एमएनएस को 58-68 सीटों मिलने की संभावना है। इसके अलावा, कांग्रेस गठबंधन 12-16, अन्य 6-12 सीटें जीत सकता है। एग्जिट पोल के अनुसार, जातिवार वोट प्रतिशत की बात करें तो मराठी वोट 30 फीसदी भाजपा गठबंधन को जा सकता है, जबकि यूबीटी गठबंधन को 49 फीसदी, कांग्रेस गठबंधन को आठ और अन्य के खाते में 13 फीसदी वोट जा सकते हैं।
उत्तर भारतीयों का 68 फीसदी वोट भाजपा गठबंधन को मिलने की संभावना है। यूबीटी गठबंधन को 19 फीसदी, कांग्रेस गठबंधन को दो और अन्य को 11 फीसदी वोट मिल सकता है।
इसके अलावा दक्षिण भारतीयों का 61 फीसदी वोट भाजपा को, यूबीटी को 21 फीसदी, कांग्रेस गठबंधन को आठ फीसदी और अन्य को दस फीसदी वोट मिल सकता है। इसके अलावा, मुस्लिम वोटों की बात करें तो भाजपा गठबंधन को 12, यूबीटी गठबंधन को 28, कांग्रेस गठबंधन को 41 फीसदी वोट मिल सकता है। अन्य को 19 फीसदी मुस्लिम वोट मिलने की संभावना है।
एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा गठबंधन को सबसे ज्यादा 42 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। यूबीटी गठबंधन को 32 फीसदी वोट, कांग्रेस अलायंस को 13 फीसदी और अन्य को 13 फीसदी वोटों के मिलने का अनुमान है। इससे पहले, राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) के आयुक्त दिनेश वाघमारे के मुताबिक अब तक 46 से 50 प्रतिशत तक मतदान हुआ है। वाघमारे ने को बताया कि मतदान प्रतिशत 2017 के महानगरपालिका चुनावों के आंकड़ों से अधिक है। वाघमारे ने कहा कि वह मतदान प्रतिशत से संतुष्ट हैं। एसईसी के आंकड़ों के अनुसार, राज्य की 29 महानगरपालिकाओं में अपराह्न 3.30 बजे तक 41.13 प्रतिशत मतदान हुआ था।


Comments