top of page

*एटा से दिल को झकझोर देने वाली तस्वीर:मां का शव लेकर खुद पोस्टमार्टम कराने पहुंचा 8 साल का मासूम*

  • Jan 16
  • 2 min read

एटा।उत्तर प्रदेश के एटा जिले से दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है।अपनों की बेरुखी के बीच आठ वर्षीय मासूम बच्चा अपनी मां के शव के साथ अकेला खड़ा रहा। जैथरा थाना क्षेत्र के नगला धीरज गांव का आठ साल का मासूम अपनी मां नीलम का शव लेकर खुद पोस्टमार्टम कराने जिला मुख्यालय पहुंचा। 45 वर्षीय नीलम की मौत वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हुई थी।


एक साल पहले पिता की एचआईवी से मौत होने और रिश्तेदारों द्वारा दूरी बना लेने के कारण बच्चे के पास कोई सहारा नहीं बचा था।रिश्तेदारों ने जायदाद के लालच में इलाज में मदद नहीं की,जिससे मजबूर होकर मासूम ने खुद अकेले ही मां के अंतिम सफर की जिम्मेदारी उठाई।जैथरा पुलिस ने अंतिम संस्कार और मदद की जिम्मेदारी ली।

रिश्तों की बेरुखी और मासूम की हिम्मत

इस हृदयविदारक घटना ने समाज के क्रूर चेहरे को उजागर किया है।मासूम के पिता की मौत पहले ही हो चुकी थी और मां गंभीर बीमारी से जूझ रही थी। मासूम बच्चे ने अकेले ही फर्रुखाबाद,कानपुर और दिल्ली तक मां का इलाज कराया।पिछले आठ दिनों से वह मेडिकल कॉलेज में दिन-रात सेवा कर रहा था,मां की मौत के बाद जब कोई रिश्तेदार कंधा देने नहीं आया तो यह छोटा सा बच्चा समाज की बेरुखी के बीच अकेला डटा रहा।

जायदाद पर नजर,पर इलाज में नहीं की मदद

मासूम बच्चे ने अपने परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि चाचा और अन्य रिश्तेदारों की नजर उसकी जायदाद पर है,लेकिन बीमारी के दौरान किसी ने एक रुपया भी खर्च नहीं किया।जैथरा थाना प्रभारी रितेश ठाकुर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए हस्तक्षेप किया है।उन्होंने आश्वासन दिया है कि वे न केवल महिला का अंतिम संस्कार कराएंगे, बल्कि इस बेसहारा बच्चे की हरसंभव मदद भी करेंगे।

 
 
 

Recent Posts

See All
*🚦 बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़े तो… लाइसेंस होगा रद्द!*

*🚦 बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़े तो… लाइसेंस होगा रद्द!* *हर साल लाखों सड़क हादसे सिर्फ लापरवाही की वजह से होते हैं—* *⚡ तेज रफ्तार* *📱 मोबाइल पर बात करते हुए ड्राइविंग* *🍺 शराब पीकर वाहन चलाना* *

 
 
 
*बदलेंगे सियासी समीकरण,सपा में फिर साथ होंगे नसीमुद्दीन के हाथी वाले साथी,अखिलेश के लिए होंगे गेमचेंजर*

बांदा।बहुजन समाज पार्टी सरकार में कई विभागों के कैबिनेट मंत्री रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी रविवार को अपने समर्थकों समेत समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। नसीमुद्दीन के साथ ही पूर्व मंत्री अनीस अहमद खां उर्

 
 
 

Comments


  • Whatsapp
  • Facebook
  • Instagram
bottom of page