top of page

*माघ मेला में चौधरी राकेश टिकैट का गंभीर आरोप, कहा- किसानों को बांटने की साजिश में लगी सरकार*

  • Jan 16
  • 1 min read

माघ मेला में चौधरी राकेश टिकैट का गंभीर आरोप, कहा- किसानों को बांटने की साजिश में लगी सरकार

प्रयागराज।गंगा की धरा पर विश्व प्रसिद्ध माघ मेले की शुरुआत 3 जनवरी से हो चुकी है। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के अंतिम स्नान के साथ इसका समापन होगा।माघ मेले में लाखों श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं।माघ मेला में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के चल रहे राष्ट्रीय चिंतन शिविर में शुक्रवार को तमाम मुद्दे उठाए गए।संगठन राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैट समेत अन्य पदाधिकारियों ने विचार-विमर्श किया।

केंद्र सरकार को घेरते हुए चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों के खेत में नुकसान नहीं है,बल्कि दिल्ली की कलम बेईमान है,जमीन महंगी है और फसल सस्ती।फसल का सही दाम नहीं मिलने के कारण किसान अपनी जमीन बेचकर गुजारा करने को मजबूर हैं। टिकैत ने कहा कि एमएसपी के नाम पर सरकार सिर्फ सपोर्ट प्राइस दे रही है,बेनिफिट प्राइस नहीं।

चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार किसानों को भी तोड़कर अलग-अलग बांट रही है।यही वजह है कि देश में पांच हजार से अधिक किसान संगठन खड़े हो गए हैं।यह भी एक साजिश है। टिकैत ने कहा कि यहां तो सिर्फ व्यापारियों की सरकार है,जिसे किसी का लिहाज नहीं है।किसान देश की राजधानी में धरना देते रहे,लेकिन सरकार ने उनकी एक नहीं सुनी।टिकैत ने आरोप लगाया कि ईडी तो सरकार के लिए दारोगा बन गई है। उसी के इशारे पर काम कर रही है।

 
 
 

Recent Posts

See All
*🚦 बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़े तो… लाइसेंस होगा रद्द!*

*🚦 बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़े तो… लाइसेंस होगा रद्द!* *हर साल लाखों सड़क हादसे सिर्फ लापरवाही की वजह से होते हैं—* *⚡ तेज रफ्तार* *📱 मोबाइल पर बात करते हुए ड्राइविंग* *🍺 शराब पीकर वाहन चलाना* *

 
 
 
*बदलेंगे सियासी समीकरण,सपा में फिर साथ होंगे नसीमुद्दीन के हाथी वाले साथी,अखिलेश के लिए होंगे गेमचेंजर*

बांदा।बहुजन समाज पार्टी सरकार में कई विभागों के कैबिनेट मंत्री रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी रविवार को अपने समर्थकों समेत समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। नसीमुद्दीन के साथ ही पूर्व मंत्री अनीस अहमद खां उर्

 
 
 

Comments


  • Whatsapp
  • Facebook
  • Instagram
bottom of page