
मानव लोक कल्याण समिति करवाएगी लोगों की समस्या का समाधान
- Jan 15
- 1 min read
बिहार के मोतीहारी वार्ड 15 में मानव लोक कल्याण समिति का गठन किया गया है। समिति इस वार्ड के अंतर्गत आने वाले गली मोहल्लों के लोगों के कल्याण के लिए कार्य करेगी। सरकार, पुलिस प्रशासन और नगर निगम से संपर्क रख कर समस्याओं का हल करवाया जाएगा। रविवार को हुई बैठक में धर्मपाल को मानव लोक कल्याण समिति का प्रधान बनाया गया। दौलत राम गाबा को संरक्षक बनाया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रो. नंदनलाल ने की। प्रधान धर्मपाल ने कहा कि मानव कल्याण के लिए समिति का गठन किया गया है। वह सदस्यों के साथ मिलकर लोगों की समस्याओं को हल करवाने का काम करेंगे। प्रो. नंदलाल ने कहा कि समस्याओं का हल मिलजुल कर करवाया जाएगा। लोगों में आपसी भाईचारा कायम रखने के लिए कार्य किए जाएंगे। इस अवसर पर पूर्व पार्षद सीमा खन्ना कश्यप, प्रेम कुमार, ब्रह्म प्रकाश, कलीराम, रामकुमार, रामकिशन, शामलाल, दयाल, रमेश, बलवान, वेदप्रकाश, रामकिशन, राजेश, किशन गाबा, शशि, अंजु, रेनु बाला, ममता, ज्योति, नेहा, कौशल्या, नीतू, नीतिका, राजरानी, सुदेश, शीला, रूपिंद्र, इंद्रो, दुलारी, भावना व दयारानी मौजूद रहे।


Comments