
*सासाराम के जज की पत्नी को बदमाशों ने मारी गोली, घेरकर की फायरिंग।*
- Jan 18
- 1 min read
झारखंड के गोड्डा में सासाराम के जुडिसियल मजिस्ट्रेट संतोष कुमार साहू की पत्नी को बदमाशों ने मारी गोली
घटना पथरगामा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम की हैं जब सासाराम के न्यायिक मजिस्ट्रेट की 25 वर्षीय पत्नी वंदना कुमारी को बाइक सवार बदमाशों ने पीठ में गोली मार दी। तलाक केस की पेशी के बाद भाई संग पैतृक गांव लौट रही थीं वंदना। तीन राउंड फायरिंग में एक गोली लगी, दो छू कर निकल गई।
इलाज के लिए पथरगामा CHC से गोड्डा सदर अस्पताल में भर्ती कराई गई हालांकि डॉक्टरों ने बताया अब हालत स्थिर हैं।
पुलिस जांच में जुटी, पारिवारिक विवाद से सुपारी किलिंग का आरोप की बात सामने आ रही हैं वही SP मुकेश कुमार बोले- सभी एंगल से जांच होगी और अपराधी जल्द पकड़े जाएंगे। वहीं परिजनों का दावा- पति ने ही सुपारी दी। अब जांच पूरी होने पर साफ होगा मामला हैं क्या??


Comments