top of page

खास मौकों पर नहीं होगी लोन की वसूली, रिकवरी एजेंटों की बदतमीजी बैंक होंगे जिम्मेदार- RBI

Feb 16
1 min read

अब लोन रिकवरी के नाम पर बैंक या उनके एजेंट ग्राहकों को डरा-धमका नहीं पाएंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने गुरुवार को शेड्यूल्ड कमर्शल बैंकों (रीजनल रूरल बैंकों को छोड़कर) और हाउसिंग फाइनैंस कंपनियों (HFCs) के लिए लोन रिकवरी को लेकर नए ड्राफ्ट नियम जारी किए हैं। नए नियमों के मुताबिक, एजेंटों की हर कॉल रिकॉर्ड होगी और उन्हें ग्राहकों से सलीके से बात करनी होगी। इतना ही नहीं, गमी, शादी या त्योहार जैसे मौकों पर रिकवरी के लिए फोन करना या घर जाना भी अब बंद करना होगा। इन नियमों के तहत अब रिकवरी एजेंटों को खास ट्रेनिंग लेना जरूरी होगा। ये नए निर्देश इस साल 1 जुलाई से लागू होंगे।


RBI ने साफ कर दिया है कि बैंक अपने द्वारा रखे गए एजेंटों के व्यवहार के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे। साथ ही, नियम बनाया गया है कि एजेंट शाम 7 बजे के बाद ग्राहकों को फोन नहीं करेंगे। आरबीआई ने कहा कि बैंकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि रिकवरी एजेंट ग्राहक को जो भी कॉल करे, वह रिकॉर्ड की जाए। साथ ही, केंद्रीय बैंक ने इस बात पर जोर दिया है कि एजेंट ग्राहक से हमेशा सभ्य तरीके (civil manner) से बात करे।

 
 
 

Recent Posts

See All
*🚦 बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़े तो… लाइसेंस होगा रद्द!*

*🚦 बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़े तो… लाइसेंस होगा रद्द!* *हर साल लाखों सड़क हादसे सिर्फ लापरवाही की वजह से होते हैं—* *⚡ तेज रफ्तार* *📱 मोबाइल पर बात करते हुए ड्राइविंग* *🍺 शराब पीकर वाहन चलाना* *

 
 
 
*बदलेंगे सियासी समीकरण,सपा में फिर साथ होंगे नसीमुद्दीन के हाथी वाले साथी,अखिलेश के लिए होंगे गेमचेंजर*

बांदा।बहुजन समाज पार्टी सरकार में कई विभागों के कैबिनेट मंत्री रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी रविवार को अपने समर्थकों समेत समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। नसीमुद्दीन के साथ ही पूर्व मंत्री अनीस अहमद खां उर्

 
 
 
*दालमंडी चौड़ीकरण: अब रोज टूटेगा एक मकान, 60 भवनों के कागज प्रशासन के पास पहुंचे, 29 की हुई रजिस्ट्री*

वाराणसी :- दालमंडी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण की प्रक्रिया तेज हो गई है। परियोजना की जद में आए भवनों की रजिस्ट्री और ध्वस्तीकरण का काम अब रोजाना की गति से आगे बढ़ेगा। इसी सप्ताह से दालमंडी में रोजाना ए

 
 
 

Comments


  • Whatsapp
  • Facebook
  • Instagram
bottom of page