top of page

*दालमंडी चौड़ीकरण: अब रोज टूटेगा एक मकान, 60 भवनों के कागज प्रशासन के पास पहुंचे, 29 की हुई रजिस्ट्री*

Jan 19
2 min read

वाराणसी :- दालमंडी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण की प्रक्रिया तेज हो गई है। परियोजना की जद में आए भवनों की रजिस्ट्री और ध्वस्तीकरण का काम अब रोजाना की गति से आगे बढ़ेगा। इसी सप्ताह से दालमंडी में रोजाना एक भवन को तोड़ा जाएगा। नई सड़क से चौक थाने तक 650 मीटर लंबी दालमंडी गली को 17.5 मीटर (करीब 60 फुट) चौड़ा किया जाएगा। 60 भवनों के दस्तावेज प्रशासन के पास पहुंच गए हैं।


लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों के अनुसार अब तक 60 भवनों के कागजात प्रशासन को मिल चुके हैं, जबकि 29 भवनों की रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है। चौक थाने में बने अस्थायी कैंप कार्यालय में लगातार भवन मालिक रजिस्ट्री कराने पहुंच रहे हैं।


रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी होते ही संबंधित भवनों का ध्वस्तीकरण कराया जा रहा है। शनिवार को सीएम योगी ने अफसरों के साथ शहर के विकास कार्यों की जानकारी ली थी। इस दौरान उन्होंने रोपवे परियोजना की प्रगति के बारे में जानकारी ली और दालमंडी सड़क चौड़ीकरण को लेकर भी चर्चा की।


*दालमंडी में मलबा हटाने का काम जारी*


दालमंडी चौड़ीकरण अभियान के तहत रविवार को मलबा हटाने का काम जारी रहा। पहले से तोड़े जा रहे निर्माण का मलबा हटवाया गया। निर्माण तोड़ने के लिए मजदूर लगातार हथौड़ा चला रहे हैं। जहां जगह मिल रही है वहां जेसीबी से मलबा उठाया जा रहा है। वीडीए की ओर से अवैध निर्माण को तोड़ने के लिए मुनादी कराई जा रही है।


वीडीए के अनुसार 22 मकानों को अवैध घोषित किया गया। इन्हें ध्वस्तीकरण का आदेश दिया जा चुका है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता केके सिंह ने बताया कि अब तक 24 मकानों की रजिस्ट्री हुई है। 6 मकानों को जमीदोंज किया गया है। 5 मकानों को तोड़ने की कार्रवाई चल रही है।

 
 
 

Recent Posts

See All
*🚦 बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़े तो… लाइसेंस होगा रद्द!*

*🚦 बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़े तो… लाइसेंस होगा रद्द!* *हर साल लाखों सड़क हादसे सिर्फ लापरवाही की वजह से होते हैं—* *⚡ तेज रफ्तार* *📱 मोबाइल पर बात करते हुए ड्राइविंग* *🍺 शराब पीकर वाहन चलाना* *

 
 
 
*बदलेंगे सियासी समीकरण,सपा में फिर साथ होंगे नसीमुद्दीन के हाथी वाले साथी,अखिलेश के लिए होंगे गेमचेंजर*

बांदा।बहुजन समाज पार्टी सरकार में कई विभागों के कैबिनेट मंत्री रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी रविवार को अपने समर्थकों समेत समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। नसीमुद्दीन के साथ ही पूर्व मंत्री अनीस अहमद खां उर्

 
 
 
खास मौकों पर नहीं होगी लोन की वसूली, रिकवरी एजेंटों की बदतमीजी बैंक होंगे जिम्मेदार- RBI

अब लोन रिकवरी के नाम पर बैंक या उनके एजेंट ग्राहकों को डरा-धमका नहीं पाएंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने गुरुवार को शेड्यूल्ड कमर्शल बैंकों (रीजनल रूरल बैंकों को छोड़कर) और हाउसिंग फाइनैंस कंपनियों (HF

 
 
 

Comments


  • Whatsapp
  • Facebook
  • Instagram
bottom of page