top of page
News
*_DGCA ने IndiGo पर लगाया 22 करोड़ का जुर्माना; 2500 से ज्यादा फ्लाइट रद करने के बाद हुआ एक्शन_*
नागरिक उड्डयन नियामक (DGCA) ने दिसंबर 2025 में हजारों यात्रियों को हुई परेशानी के लिए IndiGo पर 22.20 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। नियामक की जांच में एयरलाइन की गंभीर लापरवाही, खराब संचालन और आंतरिक कमियां सामने आईं
*_विराट कोहली इंदौर में रचेंगे इतिहास! खतरे में पड़ा वीरेंद्र सहवाग और रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड_*
भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का निर्णायक मुकाबला आज 18 जनवरी, रविवार को इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इंदौर में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के पास भी इतिहास रचने का मौका होगा।
*सासाराम के जज की पत्नी को बदमाशों ने मारी गोली, घेरकर की फायरिंग।*
झारखंड के गोड्डा में सासाराम के जुडिसियल मजिस्ट्रेट संतोष कुमार साहू की पत्नी को बदमाशों ने मारी गोली घटना पथरगामा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम की हैं जब सासाराम के न्यायिक मजिस्ट्रेट की 25 वर्षीय पत्नी वंदना कुमारी को बाइक सवार बदमाशों ने पीठ में गोली मार दी। तलाक केस की पेशी के बाद भाई संग पैतृक गांव लौट रही थीं वंदना। तीन राउंड फायरिंग में एक गोली लगी, दो छू कर निकल गई। इलाज के लिए पथरगामा CHC से गोड्डा सदर अस्पताल में भर्ती कराई गई हालांकि डॉक्टरों ने बताया अब हालत स्थिर ह
*यूपी में कोहरे का कहर,बच्ची समेत सात की मौत,10 से अधिक जिलों में भिड़े वाहन,कई घायल*
लखनऊ।उत्तर प्रदेश में घने कोहरे का कहर देखने को मिला है।यूपी के कई जिलों में घने कोहरे से कई जगह सड़क हादसे हुए।हादसों में बच्चे समेत आठ की मौत हो गई। 40 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हादसों के बाद पुलिस जांच में जुटी है। *सुल्तानपुर में दो मजदूरों की मौत,सात गंभीर रूप से घायल* सुल्तानपुर जिले में शुक्रवार देर रात पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुए एक हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई,जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसा घने
*पार्वती अरगा झील में भी अठखेलियां कर रहे हजारों मील दूर से आए पक्षी,12 हजार हेक्टेयर में फैला है परिंदों का संसार*
गोंडा।उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के वजीरगंज ब्लॉक में पार्वती अरगा पक्षी विहार इन दिनों पक्षियों के संरक्षण का प्रमुख केंद्र बन गया है।प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर यह क्षेत्र देश-विदेश से आने वाले पक्षियों को सुरक्षित आश्रय प्रदान कर रहा है।यह प्रकृति प्रेमियों के लिए जबरदस्त आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।जिला मुख्यालय से 28 किलोमीटर दूर यह झील अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रामसर साइट के रूप में दर्ज है।कड़ाके की ठंड के बीच यहां लेह-लद्दाख,साइबेरिया,मंगोलिया और तिब्बत से बड़ी संख्या में
*राष्ट्रीय बजरंगदल के प्रदेश अध्यक्ष (ब्रज) रौनक सिंह ठाकुर ने ASI को लेटर लिखकर ताजमहल (तेजोमहालय) में गर्म शॉल चढ़ाने की परमिशन मांगी है।*
*यूपी* रौनक ठाकुर के अनुसार- ''कथित ताजमहल में भगवान शिव का मंदिर है। एक तबका वहां कब्र का हवाला देकर चादरपोशी करता है और सरकार उसका खर्च वहन करती है। इसलिए हमें भी गर्म शॉल चढ़ाने की अनुमति दी जाए''
*वोटर लिस्ट में वोटरों का पता गलत होना सामान्य बात, आयोग ने दिए सुधार के निर्देश,सपा ने उठाए थे सवाल*
लखनऊ।समाजवादी पार्टी ने वोटरों की संख्या कम होने पर और वोटरों का गलत पता दर्ज होने को लेकर सवाल उठाए थे जिस पर राज्य निर्वाचन आयोग ने सपा की ओर से उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि मतदाता सूची में वोटरों का पता गलत होना एक सामान्य बात है और यह विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कारण बिल्कुल नहीं है।आयोग ने बीएलओ को मतदाताओं के पते में सुधार का निर्देश दिया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्स पर पोस्ट कर कहा कि वोटर लिस्ट में विभिन्न असंबंधित व्यक्तियों
*माघ मेला में चौधरी राकेश टिकैट का गंभीर आरोप, कहा- किसानों को बांटने की साजिश में लगी सरकार*
माघ मेला में चौधरी राकेश टिकैट का गंभीर आरोप, कहा- किसानों को बांटने की साजिश में लगी सरकार प्रयागराज।गंगा की धरा पर विश्व प्रसिद्ध माघ मेले की शुरुआत 3 जनवरी से हो चुकी है। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के अंतिम स्नान के साथ इसका समापन होगा।माघ मेले में लाखों श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं।माघ मेला में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के चल रहे राष्ट्रीय चिंतन शिविर में शुक्रवार को तमाम मुद्दे उठाए गए।संगठन राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैट समेत अन्य पदाधिकारियों न
*टोल प्लाजा पर अब नहीं चलेगा नकद, 1 अप्रैल से केवल FASTag और UPI से ही होगी एंट्री*
*टोल प्लाजा पर अब नहीं चलेगा नकद, 1 अप्रैल से केवल FASTag और UPI से ही होगी एंट्री* देश के हाइवे पर यात्रा का तरीका बदलने जा रहा है. हाईवे जर्नी को पूरी तरह डिजिटल बनाने की दिशा में सरकार ने एक बड़ा और अहम फैसला लिया है. 1 अप्रैल से देश के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल प्लाजा पर नकद भुगतान पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा. अब टोल टैक्स सिर्फ FASTag या UPI के जरिए ही चुकाया जा सकेगा. सरकार का मानना है कि इस फैसले से न सिर्फ यात्रा आसान होगी, बल्कि समय, फ्यूल और पैसे की भी बचत होगी
Copy of *BMC Exit Poll : बीएमसी में बन सकती है भाजपा सरकार, 151 सीटों का अनुमान।*
देश में सबसे अमीर नगर निकाय बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) सहित 29 महानगरपालिकाओं के लिए गुरुवार शाम 5:30 बजे मतदान संपन्न हो गया। अब शुक्रवार को नतीजों का इंतजार है। शुक्रवार सुबह वोटिंग शुरू होगी और शाम तक स्थिति साफ हो सकती है। उससे पहले, वोटिंग के बाद सामने आए एग्जिट पोल के आंकड़ों में बीएमसी में भाजपा और शिवसेना (एकनाथ शिंदे) गठबंधन वाली सरकार बनती दिख रही है। एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार, मुंबई के बीएमसी चुनाव में भाजपा गठबंधन की सरकार बन सकती है। भाजपा गठबं
bottom of page
